चनपटिया: भरवा गांव में मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति को बच्चा चोर बताकर पीटा, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
चनपटिया प्रखंड के भरवा गांव में 20 फरवरी की रात करीब 10 बजे अफवाह के आधार पर एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो कल 21फरवरी रात करीब 9बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चा चोरी की अफवाहें लगातार फैल