सेल की लौह अयस्क खदानों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने को लेकर प्रबंधन, प्रशासन और संयुक्त यूनियनों के बीच चल रहा विवाद और गहरा गया है। सोमवार को गुवा स्थित एचआरडी कार्यालय में प्रबंधन, प्रशासनिक अधिकारियों और संयुक्त यूनियनों के प्रतिनिधियों के बीच कई दौर की लंबी वार्ता हुई, लेकिन किसी भी मुद्दे पर सहमति नहीं बन सकी।