घाटमपुर: नारायणपुर रोड में सड़क निर्माण की शिकायत पर PWD अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर गुणवत्ता की जांच की
नारायणपुर रोड़ पर सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर दी गई शिकायत पर लोक निर्माण विभाग (PWD) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत के क्रम में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क निर्माण की स्थिति का जायज़ा लिया शिकायत पर उठाये गये बिंदुओं की जाँच की।