मेराल: मेराल प्रखंड के बसरिया गांव में आंगनबाड़ी केंद्र से गांधी नगर तक की कच्ची सड़क बदहाल
आजादी के 80 वर्षों के बाद भी मेराल प्रखंड के बिकताम पंचायत के बसरिया गांव में आंगनबाड़ी केंद्र से गांधी नगर तक जाने वाली कच्ची सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और गड्ढे बन जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। स्थिति यह है कि इस रास्ते से दोपहिया और चारपहिया वाहन तो दूर, पैदल भी चलना मुश्किल हो गया है। इस सड़क से बसर