बरेली: भैसाया ग्राम: खेत में मारपीट, किसान घायल, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
बाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत भैसाया ग्राम में खेत पर काम कर रहे किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। फरियादी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने खेत पर मौजूद थे, तभी कुल्हाड़िया निवासी गोविन्दर रायसिख और संजू रायसिख वहां पहुंचे और खेत में काम कर रही मजदूर महिलाओं से विवाद करने लगे। समझाने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।