राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी गई श्रद्धांजलि; डीएम शेखर आनंद ने किया खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ।
राष्ट्रीय खेल दिवस एवं महान हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस (29 अगस्त 2026) के अवसर पर शेखपुरा जिले के राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेहुस में भव्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा/तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया और प्रतियोगिता काआधिकारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक द्वारा जिला पदाधिकारी महोदय को 'जल-जीवन-हरियाली' अभियान के प्रतीक स्वरूप पौधा एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक स्वागत गान से हुई। इसके बाद जिला पदाधिकारी महोदय श्री शेखर आनंद ने मैदान में जाकर सिक्का उछालकर (टॉस) कबड्डी मैच का खेल शुरू करवाया। खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय श्री शेखर आनंद ने कहा कि खेलकूद मानव जीवन का अभिन्न अंग है, जिससे न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक मजबूती भी मिलती है। जिले के लगभग सभी विद्यालयों में खेल के मैदान का निर्माण करा लिया गया है। बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होने से शेखपुरा ने खेल के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने मेहुस विद्यालय को मॉडल स्कूल बताते हुए कहा कि प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों ने एक-एक स्कूल को गोद लिया है ताकि वहां की शिक्षा और खेल व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
उन्होंने बच्चों से प्रतिदिन सुबह फिजिकल एक्टिविटी (शारीरिक व्यायाम) करने और पढ़ाई व खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। जिला पदाधिकारी महोदय ने बच्चों को अनुशासित रहकर, टीम भावना से खेलने, अपने माता-पिता का नाम रोशन करने तथा समाज को आगे बढ़ाने की सीख दी।
खेल प्रतियोगिताओं के परिणाम
कार्यक्रम के दौरान आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जमकर अपना दम-खम दिखाया। विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता इस प्रकार रहे।
100 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग)
प्रथम (1st) सिमरन कुमारी मध्य विद्यालय, रामनुबिघा
द्वितीय (2nd) सोनाक्षी कुमारी प्लस 2 उच्च विद्यालय, मेहुस
तृतीय (3rd) सृष्टि कुमारी मध्य विद्यालय, रामनुबिघा
100 मीटर दौड़ (बालक वर्ग)
प्रथम (1st) विक्की कुमार प्लस 2 उच्च विद्यालय, मेहुस,
द्वितीय (2nd)अमरजीत कुमार उच्च विद्यालय, मेहुस, तृतीय (3rd)शिवम कुमार, उच्च विद्यालय मेहुस,
200 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग)
प्रथम (1st) इशिका कुमारी, उच्च विद्यालय, मेहुस
द्वितीय (2nd) आरती कुमारी, मध्य विद्यालय रामनुबिघा,
तृतीय (3rd) तस्लीमा खातून उच्च विद्यालय मेहुस रहा।
उसी तरह 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) प्रथम (1st)अमरजीत कुमार उच्च विद्यालय, मेहुस
द्वितीय (2nd)अमन कुमार उच्च विद्यालय, मेहुस
तृतीय (3rd)अखिलेश कुमार मध्य विद्यालय, रामनुबिघा रहा। खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सम्मानित भी किया गया।
इस समारोह के दौरान वरीय उपसमाहर्ता सह जिला गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, खेल शिक्षक, विभिन्न खेलों के खिलाड़ी तथा भारी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। पूरा परिसर खेल भावना और उत्साह का माहौल रहा।