कमान संभालते ही नरेंद्र कुमार एक्शन मोड में
जहां गए नरेंद्र वहां अपराधी इनके नाम सुनकर कांपने लगा थर-थर,
शिवहर पुलिस की सफलता- वाहन जांच के दौरान शराब व तस्कर गिरफ्तार
भारतवर्ष लाइव/मो० दानिस ख़ान
शिवहर-- बिहार के बड़े बड़े अपराधियों के छके छुड़ाने के बाद शिवहर जिला में पदस्थापित हुए इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार बड़े बड़े धटना का डिएसपी (एसडीपीओ) / एसपी के नेतृत्व में सफ़ल उद्भेदन करने व थानाध्यक्ष के पद पर पुरी निष्ठा व ईमानदारी से काम करना, सरल स्वभाव इनकी अलग ही पहचान है, सरल स्वभाव के कारण लोगों में इनकी लोकप्रियता काफ़ी ज़्यादा रहता है कल्चरल एक्टीविटी, में भी रुचि रखते हैं, अब शिवहर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह द्वारा इनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए पुरनहिया थाना का कमान सौंपी है, कहा जा रहा है, *अब पुरनहिया क्षेत्र के छोटे-बड़े सभी अपराधियों की सामत आ गई* शिवहर में एक से एक बढ़कर अपराधीयो के छक्के छुड़ाने वाले थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मी पदस्थापित है वहीं *पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में *अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार द्वारा लगातार बेहतर कार्य व बड़े बड़े धटना का सफल उद्भेदन* किया जाता रहा है
वहीं पदभार ग्रहण करते ही शिवहर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नवपदस्थापित हुए पुरनहिया थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार इनकी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद किया है।
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोकने का प्रयास क पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को मौके पर ही धर दबोचा, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में पुरनहिया थाना में मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
शिवहर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की सूचना मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी|
*भारतवर्ष लाइव न्यूज नेटवर्क*