Public App Logo
Profile Picture

Bharatvarsh live news

@bharatvarshlivenews
145Followers
9Following
पंचायत मुखिया के लिए खुशखबरी पंचायत में बहुत जल्द आएगा राशी
पंचायत चुनाव पर पंचायती राज मंत्री दिपक प्रकाश बोलें "चुनाव समय" पर होगा
<nis:link nis:type=tag nis:id=panchayatupdate nis:value=PanchayatUpdate nis:enabled=true nis:link/>
गुड़हनी में School गेट के पास बच्चे सड़क किनारे खरे होकर  विद्यालय खुलने का कर रहे इंतजार वाले मामले पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का बयान आया सामने, संबंधित शिक्षकों पर गिरेगा गाज 
<nis:link nis:type=tag nis:id=bihareducationdepartment nis:value=BiharEducationDepartment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihareducationsystem nis:value=bihareducationsystem nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=educationnews nis:value=EducationNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=government nis:value=government nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=govermentschool nis:value=govermentschool nis:enabled=true nis:link/>
प्रदर्शन के दोनों दिन प्रशासन की सतर्कता और पुलिस की मुस्तैदी के कारण प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तथा किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। <nis:link nis:type=tag nis:id=neetexam nis:value=neetexam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=neetprotest nis:value=NEETProtest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=protest nis:value=protest nis:enabled=true nis:link/>
ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिगों के शोषण पर पुलिस का शिकंजा, दो बच्चियां मुक्त, दो संचालक गिरफ्तार,

शिवहर:मानव तस्करी और बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन नया सवेरा 3.0' के तहत शिवहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑर्केस्ट्रा में काम कराई जा रही दो नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित मुक्त कराया। 

इस दौरान मौके से ऑर्केस्ट्रा के दो संचालकों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वही मुक्त कराई गई बच्चियों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर पुनर्वास की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। 

यह कार्रवाई यातायात डीएसपी सह एएचटीयू (मानव व्यापार विरोधी इकाई) के नोडल पदाधिकारी भाई भरत के नेतृत्व में गठित जिला टास्क फोर्स द्वारा तरियानी थाना क्षेत्र के सुमहूती गांव के समीप की गई। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में दो नाबालिग बच्चियों को ऑर्केस्ट्रा से मुक्त कराया गया, जबकि दोनों संचालकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। 

यातायात डीएसपी भाई भरत ने बताया कि नाबालिग बच्चों के शोषण, मानव तस्करी और बाल श्रम से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी संवेदनशीलता और सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 

इस अभियान में पैरा लीगल वॉलिंटियर मेनका कुमारी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बचाव एवं पुनर्वास की प्रक्रिया में सहयोग करते हुए बच्चियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी। 

अभियान में एएचटीयू के विनय प्रताप सिंह, तरियानी थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सवेरा स्वयंसेवी संगठन, आदिथी कवच परियोजना के प्रतिनिधि तथा सशस्त्र पुलिस बल के जवान भी शामिल रहे।
भाजपा युवा नेता नितेश कुमार गिरि ने 5 बूथों पर सुनवाया 'मन की बात', लोगों को दिया राष्ट्रहित का संदेश

Sheohar -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शिवहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर आयोजन किया।

शिवहर क्षेत्र के बूथ संख्या 220, 221, 222, 223 एवं 224 पर आयोजित 'मन की बात' कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई। 

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता नितेश कुमार गिरि उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। इसके बाद उन्होंने राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक दायित्व से जुड़े प्रेरणादायक संदेशों को विस्तार से लोगों तक पहुंचाया।

नितेश कुमार गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनसेवा और राष्ट्रहित के कार्यों के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना और उनके संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर नितेश कुमार गिरि ने बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने तथा प्रधानमंत्री के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
SP कार्यालय में जनता दरवार आयोजित
कई फ़रियाद पर त्वरित कार्रवाई

शिवहर-- आज पुलिस कार्यालय शिवहर में पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया ।
आयोजित जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह के द्वारा प्रत्येक फरियादियों से बारी-बारी मिलकर उनकी समस्याओं को सुना गया इस दौरान मामले से संबंधित पुलिस पदाधिकारी को त्वरित निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था के पुनर्निर्माण की दिशा में बड़ा कदम---राजद नेता नवनीत कुमार झा

Sheohar---शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के अहिंसक प्रदर्शन तथा एकता की जीत है। उक्त बातें शिवहर विधानसभा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता नवनीत कुमार झा ने कहा है कि 37 दोनों का यह संघर्ष  देश के युवाओं के संहर्ष की जीत है।

युवा नेता नवनीत ने कहा है कि अब नीट पेपर लिक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को आर्थिक मुआवजा मिलनी चाहिए। वहीं 20 जुलाई के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज सभी FlR को रद्द रद्द करें सरकार।

राजद नेता नवनीत कुमार झा ने कहा है कि नीट विवाद के कारण जान गंवाने वाले अभ्यर्थियों के परिजनों को सम्मानजनक वित्तीय सहायता देने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि बार-बार परीक्षा रद्द होने और तारीख बदलने से  छात्रों और उनके अभिभावकों पर भारी मानसिक व आर्थिक दबाव पड़ा है।समय और संसाधनों की बर्बादी होती है।परीक्षा दोबारा आयोजित होने से छात्रों का बहुमूल्य शैक्षणिक वर्ष और तैयारी का समय नष्ट होता है। सार्वजनिक परीक्षा संस्थाओं की विश्वसनीयता और निष्पक्षता पर जनता का विश्वास कमजोर हुआ है। धर्मेंद्र प्रधान की स्थिति के बाद देश में इस व्यवस्था को लेकर बेहतर पहल करने की आवश्यकता है।
प्रदर्शन के दोनों दिन प्रशासन की सतर्कता और पुलिस की मुस्तैदी के कारण प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ तथा किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। <nis:link nis:type=tag nis:id=neetexam nis:value=neetexam nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=neetprotest nis:value=NEETProtest nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=protest nis:value=protest nis:enabled=true nis:link/>
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों की जीत और भाजपा के अहंकार की हार है : राघवेंद्र कुमार

जन सुराज पार्टी, शिवहर (बिहार) के मुख्य प्रवक्ता राघवेंद्र कुमार ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक मंत्री का इस्तीफा नहीं, बल्कि करोड़ों छात्रों-युवाओं के संघर्ष, जनआंदोलन और लोकतंत्र की शक्ति की ऐतिहासिक विजय है। 

यह भाजपा सरकार के उस अहंकार की हार है, जिसने लंबे समय तक छात्रों की आवाज़ को दबाने और जनभावनाओं की अनदेखी करने का प्रयास किया।

उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के प्रसिद्ध कथन—"Government of the people, by the people, for the people"—का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक ताकत जनता में निहित होती है।

 नीट पेपर लीक के खिलाफ देशभर में चले लंबे छात्र आंदोलन ने यह सिद्ध कर दिया कि जब युवा और आमजन संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करते हैं, तब सबसे शक्तिशाली सरकारों को भी जनता के सामने झुकना पड़ता है। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इसी जनशक्ति की जीत का प्रतीक है।

राघवेंद्र कुमार ने कहा कि केवल इस्तीफा पर्याप्त नहीं है। यदि नीट पेपर लीक प्रकरण और उससे जुड़े घटनाक्रम में 22 छात्र-छात्राओं की मृत्यु हुई है, तो इसकी नैतिक, प्रशासनिक और कानूनी जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। पूरे मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर सभी जिम्मेदार अधिकारियों, बिचौलियों और दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने मांग की कि इस संघर्ष में जान गंवाने वाले 22 छात्र-छात्राओं के प्रत्येक परिवार को सम्मानजनक आर्थिक सहायता प्रदान की जाए तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देकर उनके भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

जन सुराज पार्टी ने मांग की कि नीट पेपर लीक सहित देशभर में हुए सभी परीक्षा घोटालों की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा इस पूरे नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक आरोपी—चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो—को त्वरित न्यायिक प्रक्रिया के माध्यम से कठोरतम सजा दी जाए।
 शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

राघवेंद्र कुमार ने कहा कि यह संघर्ष केवल एक परीक्षा का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य, शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संघर्ष था। जन सुराज पार्टी छात्रों और युवाओं के न्यायपूर्ण आंदोलन के साथ पहले भी खड़ी थी, आज भी पूरी मजबूती से खड़ी है और भविष्य में भी उनके अधिकारों एवं न्याय की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ती रहेगी।
*दिल्ली:ब्रेकिंग न्यूज छात्र आंदोलन की बड़ी जीत शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से दिया इस्तीफा!*
भारतवर्ष लाइव 
विस्तृत खबर थोड़ी देर में
अस्पताल के कुव्यवस्था देखकर भड़के शिवहर SDM Dr. अनंत कुमार, लगाईं जमकर क्लाश कहा डाक्टर को लाखों का वेतन मिलता है समय पर ड्यूटी करने के लिए 
<nis:link nis:type=tag nis:id=hospitality nis:value=hospitality nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=govermenthospital nis:value=govermenthospital nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sdm nis:value=SDM nis:enabled=true nis:link/>
अजब, गजब का खेल, जनता का पईसा कहा गेल, जनता के करोड़ों रुपए की बर्बादी--  नवनीत कुo झा

शिवहर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भारी सुरक्षा और तामझाम के बीच करोड़ो रुपए लागत से बनी बेलवा डैम का 'उद्घाटन' करने शिवहर बेलवा पहुंचे। जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के स्वागत में प्रशासनिक तैयारियों में जुटा रहा, आनन-फानन में वीआईपी लोगों के लिए जो रास्ता दशकों से नहीं बन पाया वह रास्ता तैयार कर चकाचक कर दिया गया। माने बेलवा का कायाकल्प हो गया। आनन फानन में बनाए गए लिंक लाइन कितना टिकाऊ होगा। ओ तो एक बरसात में पता चल जाएगा। 
👉राजद नेता शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शिवहर आगमन को लेकर कहा की
 *अजब, गजब का खेल, जनता का पईसा कहा गेल, जनता के करोड़ों रुपए की बर्बादी*
(सरकारी खजाने से लाखों रुपये पानी की तरह बहाए गए)
नवनीत झा ने कहा कि जिस पैसे का इस्तेमाल स्थानीय विकास या बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हो सकता था वह पैसा मुख्यमंत्री के आगमन पर पानी की तरह बहाए गए। रातों-रात हेलीपैड से लेकर रोड रास्ता और बिजली बत्ती जगमगा दिया गया। यह कितना टिकाऊ है वह तो समय बताएगा। लेकिन फिलहाल जनता जानना चाहती है,
जब उद्घाटन हो चुका था, तो दोबारा क्यों?
जनता की याददाश्त इतनी कमजोर नहीं है। अभी ज्यादा दिन नहीं बीते, 27 फरवरी 2024 को बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में बैठकर, एक क्लिक के जरिए पूरे डिजिटल तामझाम के साथ इसी बेलवा डैम (हेड रेगुलेटर) का आधिकारिक उद्घाटन किया था।
तो सवाल उठता है कि
एक ही सरकारी इमारत या डैम का कितनी बार उद्घाटन किया जाएगा?

क्या सरकार बदलने के साथ ही पुराने उद्घाटन अमान्य हो जाते हैं।
फरवरी 2024 में जब डिजिटल तरीके से उद्घाटन हुआ था, तो क्या वह सिर्फ एक चुनावी स्टंट या दिखावा था। 
एक तरफ बिहार बाढ़ और सुखाड़ की विभीषिका झेलता है, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता है, वहीं दूसरी तरफ सरकारें सिर्फ श्रेय लेने की होड़ में सरकारी खजाने को फूंक रही हैं। जब डैम का ढांचा पहले से बनकर तैयार है और जनता को समर्पित हो चुका है, तो अब नए मुख्यमंत्री के हाथों दोबारा फीता कटवाने के लिए हेलीपैड बनाने, सुरक्षा बल तैनात करने और इस पूरे राजनीतिक इवेंट पर करोड़ो रुपये बर्बाद करने का क्या औचित्य था। और तो और बात करें इतने साल बीत जाने के बाद भी नाला उगाही का काम पूर्ण नहीं हुआ है। दो बार उद्घाटन और फीता कट गया।

क्या इस पैसे का इस्तेमाल शिवहर के स्थानीय विकास या बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नहीं हो सकता था? शिवहर जिले में इन दिनों लोग बिजली, पानी, रोड रास्ता की मार झेल रहे हैं। थोड़ा सा बारिश क्या हो जाता है रोड रास्ता का  नारकीय स्थिति बन जाता है। तो वहीं बिजली कट से लोग परेशान हैं। कई ऐसे गांव वार्ड हैं जहां पर नल जल का पानी नहीं होने से पानी के लिए लोग लालायीत हैं। वहीं लोगों की सैलरी या पेंशन समय से नहीं मिल पा रहा है। 
👉इन तमाम चीजों पर,
जनता पूछ रही है सवाल!
क्या बिहार की जनता के टैक्स का पैसा सिर्फ इसलिए है कि हर नया नेता आकर एक ही परियोजना पर अपने नाम का पत्थर लगवाता रहे? पहले रिमोट से उद्घाटन और अब जमीनी तौर पर हेलीपैड लैंड कराकर उद्घाटन—यह 'डबल उद्घाटन' का खेल।
प्रशासन भले ही इसे 'नया चरण' या 'लिंक चैनल' का काम बताकर दबाने की कोशिश करे, लेकिन हकीकत यही है कि जनता की जेब पर डाका डालकर राजनीतिक रोटियां सेंकी जा रही हैं।
बेलवा में 130.88 करोड़ रुपए की लागत से बागमती नदी पर निर्मित बेलवा-मीनापुर लिंक चैनल परियोजना का सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण, मिलेगा बाढ़ से राहत 
<nis:link nis:type=tag nis:id=बागमती_नदी nis:value=बागमती_नदी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बेलवा_डैम nis:value=बेलवा_डैम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बेलवा nis:value=बेलवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सम्राट_चौधरी nis:value=सम्राट_चौधरी nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=बाढ़ nis:value=बाढ़ nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=bagmatiriver nis:value=Bagmatiriver nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dam nis:value=dam nis:enabled=true nis:link/>
"शिवहर में खुला जेनेक्सो कैफे, अतिथियों ने कहा - स्वाद और क्वालिटी से न करें समझौता"

👉(बिहारी, कॉन्टिनेंटल, इटैलियन फूड, ओपन एयर डाइनिंग, 5KM फ्री होम डिलीवरी, पार्टी बुकिंग)

*शिवहर* = जिले के लोगों के लिए अब लंच-डिनर और पार्टी का नया ठिकाना तैयार है। शिवहर के राजलक्ष्मी कैंपस स्थित पंजाब नेशनल बैंक के ऊपर *जेनेक्सो कैफे रेस्टोरेंट* का भव्य शुभारंभ बेलसंड विधायक *अमित कुमार रानू* एवं नगर सभापति *राजन नन्दन सिंह* ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन के मौके पर रेस्टोरेंट के मालिक अधिवक्ता *सर्वेश कुमार*, *रितेश कुमार उर्फ आशुतोष राणा* और *विनोद कुमार* ने आए हुए अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक अमित कुमार रानू और सभापति राजन नन्दन सिंह ने कहा कि शिवहर में इस तरह के आधुनिक रेस्टोरेंट की जरूरत थी। उन्होंने मालिकों को बधाई देते हुए कहा कि *"स्वाद और क्वालिटी के साथ कभी समझौता न करें"*। उन्होंने कहा कि खुले आसमान के नीचे, बड़े और खूबसूरत स्पेस में परिवार के साथ लंच-डिनर और छोटी-मोटी पार्टी के लिए जेनेक्सो कैफे एक बेहतर विकल्प बनेगा।

रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर अधिवक्ता सर्वेश कुमार ने कहा, *"आज का दिन मेरी पूरी टीम के लिए सपना सच होने जैसा है। हमारा मकसद सिर्फ खाना परोसना नहीं, बल्कि आपको एक अनोखा स्वाद और यादगार अनुभव देना है। हमारी रसोई में बेहतरीन मसालों और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के साथ प्यार से खाना बनाया जाएगा।"*

वहीं दूसरे प्रोपराइटर रितेश कुमार उर्फ आशुतोष राणा ने बताया कि यहां *पारंपरिक बिहारी, कॉन्टिनेंटल और इटैलियन व्यंजन* उपलब्ध होंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि हर अतिथि को घर जैसा सुकून और सर्वश्रेष्ठ सेवा मिले। *5 किलोमीटर के दायरे में होम डिलीवरी* की सुविधा भी शुरू की गई है। साथ ही कम कीमत में स्वादिष्ट लंच-डिनर परोसा जाएगा।।
पंचायतों में देने होंगे पक्के मकान वालों को होल्डिंग टैक्स, यह बर्दाश्त नहीं--राजद नेता नवनीत कुमार झा

रोजगार न मिलने के कारण किसी तरह जीवन गुजर बसर करने वाले पंचायत के लोगों को होल्डिंग टैक्स लेने का फैसला अब बर्दाश्त से बाहर --युवा नेता नवनीत झा 
भारतवर्ष लाइव
____________________________________________
 शिवहर-- बिहार सरकार सारे हद पार कर रही है। पंचायत के गांव में रहने वाले जो पक्का मकान बन चुके हैं उससे होल्डिंग टैक्स के लेने के फैसले से आहत समाजसेवी व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता नवनीत कुमार झा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बिहार सरकार इतना गिर चुकी है कि अब गरीब जनता से होल्डिंग टैक्स लेने का योजना बनाई है।

युवा नेता नवनीत कुमार झा ने कहा है कि गांव के गरीब जनता से बिहार की ग्राम पंचायत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने जो बड़ा कदम उठाया है इससे आम जनता त्राहिमाम होगी। अभी पंचायत में खाने-खाने का मोहताज लोग कर्ज लेकर पक्का मकान बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं, उससे होल्डिंग टैक्स लेना कहीं से उचित नहीं है।

बिहार सरकार ने पंचायतों में पेशा (कारोबार) करने वाले, व्यापार एवं उद्योग पर भी शुल्क लगाने का फैसला लिया है। क्या महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में 10 हजार रुपए देने का यह इतना बड़ा दंड है। सरकार जनता से पैसा वसुलने को लेकर दो-तीन पहिया वाहनों पर एक प्रतिशत रोड टैक्स भी बढ़ा दिया है। वही व्यवसायिक वाहनों के व्यापार कर में चार गुना बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शिवहर नवनीत कुमार झा ने स्पष्ट किया है कि केंद्र और बिहार की सरकार मिलकर बिहार की जनता से कर वसूलकर सरकार का खजाना जो खाली है उसको भरना चाहती है। जनता के हालात से केंद्र एवं बिहार सरकार को कोई मतलब नहीं है। हमारी पार्टी इस फैसले का विरोध कर रही है।
थोड़ी सी बरसात में ही ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर तक नारकीय स्थिति----राजद नेता नवनीत कुमार झा
           बरसात में सड़कों पर नहरों का दरिया है शिवहरवासी को तैरकर अपने गंतव्य स्थान पर जाना होगा,- निकम्मी सरकार का उपहार है

शिवहर-- गांवों के सड़कों पर से जल निकासी, गांवों में ब्लीचिंग पाउडर की छिड़काव करने के साथ -साथ गढ्ढेनुमा सड़क को मरम्मत करने की जरूरत

भारतवर्ष लाइव-- राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व शिवहर विधानसभा सीट से महागठबंधन समर्थित राजद के पूर्व प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने छोटी-मोटी बरसात पर ही शिवहर शहर के साथ-साथ विशेष कर ग्रामीण इलाकों में सड़कों एवं गलियों में पानी का निकासी नहीं होने के कारण स्थिति दयनीय हो गई है।

युवा नेता नवनीत कुमार झा ने बताया कि बरसात के दिनों में ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर पानी भरने और जलभराव होने से दूषित जलजनित और मच्छर जनित बीमारियां तेजी से फैलती हैं। इस गंदे पानी में बैक्टीरिया, वायरस और परजीवी पनपते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होते हैं।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर भरा हुआ गंदा पानी, पीने के पानी के स्रोत  चापाकल में मिल जाता है, तथा कुछ लोग नंगे पैर इसमें चलते हैं। जिससे बीमारी होने की आशंका बनी रहती है ऐसे में सड़क पर जमे हुए पानी की निकासी स्वच्छता कर्मियों के माध्यम से निकाला जाना चाहिए।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी से अनुरोध किया है कि सभी अंचलों में अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि वे स्वच्छता कर्मियों के माध्यम से इन समस्याओं का निदान करें। यह जनहित से जुड़ा हुआ मामला है।
*फतेहपुर निवासी राजकुमार प्रसाद सिंह के पुत्र प्रभात रंजन ने एफ.एम.सी. परीक्षा पास कर जिले का किया नाम रोशन*
*Sheohar*-- नगर परिषद शिवहर के फतेहपुर निवासी राजकुमार प्रसाद सिंह के पुत्र प्रभात रंजन ने एफ.एम.सी. परीक्षा पास कर परिवारजनों सहित जिले का नाम रोशन किया है।

गौरतलब हो कि डॉ प्रभात रंजन एमबीबीएस की पढ़ाई यूक्रेन से सन 2019 में किया था। 

यह परीक्षा काफी कठिन थी। उन्होंने बताया है कि इस परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद ही डॉक्टरी की प्रैक्टिस की जा सकती है। इस परीक्षा में मात्र 12% बच्चे ही सफलता पाई है। 

इस उपलब्धि पर उनके परिवार जनों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
बांकीपुर की लड़ाई अन्याय बनाम न्याय की लड़ाई है, यह बिहार के भविष्य का जनमत-संग्रह है : राघवेंद्र कुमार

जन सुराज पार्टी के शिवहर जिला मुख्य प्रवक्ता राघवेंद्र कुमार ने कहा कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव केवल एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि बिहार में नई राजनीति, न्याय और जनसम्मान की निर्णायक लड़ाई है।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव कलम बनाम बाहुबल, न्याय बनाम अन्याय और जनता बनाम सत्ता के अहंकार का चुनाव है। बिहार में बढ़ते अपराध, हत्या, महिलाओं पर अत्याचार और भ्रष्ट व्यवस्था से जनता त्रस्त है। भारत भूषण तिवारी प्रकरण हो या शंभू गर्ल्स हॉस्टल की छात्रा गायत्री को न्याय का सवाल—हर घटना जनता से जवाब मांग रही है।

राघवेंद्र कुमार ने कहा कि बांकीपुर का चुनाव उन सभी युवाओं, बेटियों और पीड़ित परिवारों की आवाज़ है जिन्हें सत्ता ने वर्षों तक अनसुना किया। अब जनता तय करेगी कि बिहार भय और दबाव से चलेगा या शिक्षा, रोजगार, ईमानदारी और न्याय की राजनीति से।

उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर का जनादेश पूरे बिहार में परिवर्तन का शंखनाद बनेगा और यह संदेश देगा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट होता है, सत्ता का अहंकार नहीं।
पूर्व प्रत्याशी प्रत्याशी नवनीत कुमार झा के नेतृत्व में शिवहर में RJD का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

"NDA सरकार में अराजकता, लुट हत्या रे*प जैसे जघन्य अपराध बढ़ रहे हैं और भगवान राम के नाम पर चंदा चोरी" - नवनीत झा

*शिवहर* = राष्ट्रीय जनता दल ने मंगलवार को शिवहर मंगल भवन में धूमधाम से अपना 30वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अगुवाई शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी *नवनीत कुमार झा* ने की। मंच पर मीनापुर के पूर्व विधायक राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव, जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान, बेलसंड के पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता और सहित राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने 30 किलो का केक काटकर पार्टी संस्थापक लालू प्रसाद यादव और नेता तेजस्वी यादव के समर्थन में नारे लगाए।

कार्यक्रम में सबसे आक्रामक तेवर *नवनीत कुमार झा* का रहा। उन्होंने NDA सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि आज पूरे बिहार में अराजकता का माहौल है। यह सरकार किसी की नहीं है, सिर्फ स्वार्थ देखती है। जाति के आधार पर काम करती है। आज हमारी बारी है, कल आपकी बारी होगी। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग भगवान श्री राम के नाम पर चंदा चोरी कर रहे हैं और उससे बाज नहीं आ रहे हैं। और तो और प्रदेश के सरकार पर नवनीत झा ने कहा कि चारों तरफ हत्या रोज हो रहा है। सरकार नाकाम है। तो वही कहा कि RJD का गठन सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए हुआ था। तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी आज यूथ और बूथ स्तर पर मजबूत हो रही है। हमारा संकल्प है कि जनाधार बढ़ाकर 2025 में बिहार में तेजस्वी की सरकार बनाई जाएगी जो बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पलायन के मुद्दे पर लड़ेगी।

मीनापुर के पूर्व विधायक मुन्ना यादव ने कहा कि RJD की स्थापना 5 जुलाई 1997 को लालू प्रसाद यादव ने की थी। लालू जी गरीबों, दलितों और अल्पसंख्यकों के विश्व के इकलौते मसीहा हैं।जो गरीबों, दलितों एवं वंचितों के बारे में सोचते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और भावी नेता तेजस्वी यादव गरीबों, दलितों , वंचितो व अल्पसंख्यकों के नेता है हमेशा दबे कुचले लोगों को सम्मान देने का काम किया है।

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता व 2025 में शिवहर विधानसभा सीट से महागठबंधन समर्थित राजद के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने कहा कि पार्टी के गठन का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और वंचित वर्गों (पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों) के अधिकारों की रक्षा करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव की सामाजिक सोच आज उदाहरण बनकर सामने आया है। श्री झा ने कहा है कि तेजस्वी प्रसाद के नेतृत्व में पार्टी संगठन बहुत ही मजबूत हुआ है हम लोग युथ-बूथ को मजबूत करेंगे पार्टी के जनाधार को बढ़ाएंगे तभी इस तानाशाह रवैया वाली घमंडी सरकार को सिंहासन से हटा सकते हैं और आने वाले समय 2029 में दिल्ली से एवं 2030 में बिहार से बिहार के लोग इन घमंडी ब्रिटिश रवैया वाली सरकार को बिहार की जनता खदेरने की काम करेगी
ये कैसी सरकार ,रोज नया-नया कैंप और दिवस की घोषणा कर रही- परंतु धरातल पर कुछ नहीं---राजद  नेता नवनीत कुमार झा

भारतवर्ष लाइव/शिवहर  ---राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने बिहार सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि ये कैसी सरकार है,जो रोज नया-नया कैंप और दिवस की घोषणा कर रही है ,परंतु धरातल पर कुछ भी नहीं हो रहा, समस्या जस की तश बनी हुई है, लोग अपनी समस्या को लेकर दिन रात भटक रहे हैं 

शिवहर विधानसभा सीट से महागठबंधन समर्थित राजद के पूर्व प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने बताया है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि के लिए बुजुर्ग, विधवाएं और दिव्यांग जनों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। चाहे सहयोग शिविर हो या विकास दिवस। सरकार जितना घोषणा कर ले ,मीडिया के माध्यम से 90 % समस्याओं को हल की जानकारी देते रहे पर यहां आवेदक को कुछ भी पता नहीं होता, समस्या जस की तस है।

वरिष्ठ नेता नवनीत कुमार झा ने कहा है की पूर्व से पेंशन इंदिरा गांधी वृद्बा पेंशन ,इंदिरा गांधी विधवा पेंशन ,इंदिरा गांधी निशक्तजन पेंशन को पिछले तीन माह से पेंशन की राशि के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बुजुर्ग लोगों  कभी प्रखंड मुख्यालय तो कभी बैंक का चक्कर लगाते लगाते थक चुके हैं। सहयोग शिविर में इन मामलों का भी समाधान नहीं हो रहा है।

उन्होंने बताया कि बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धा, विधवा और दिव्यांग पेंशन) पिछले 3 महीनों (फरवरी से अप्रैल) तक रोकी गई थी, जिसे 10 जून 2026 को जारी कर दिया गया है। लेकिन अभी भी शिवहर जिले के हजारों नहीं हजारों लोगों का पेंशन रुका हुआ है जिससे परेशानी हो रही है।

राजद नेता नवनीत ने जिला प्रशासन शिवहर को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि जिन बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि नहीं मिली है उन्हें चिन्हित कर शीघ्र राशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से दिलाया जाए ताकि बुजुर्गों का कल्याण हो सके।

Report. Md Danish Khan
सिलेंडर ब्लास्ट से दहला शिवहर, 6 घर जलकर राख,दो लोगों की स्थिति गंभीर

शिवहर। जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के छपरा सिरहा टोला में सोमवार को गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि लगभग छह घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक घर में अचानक गैस सिलेंडर से तेज धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैलने लगी। कुछ ही देर में आग ने आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोगों को घरों से निकलने तक का मौका नहीं मिला। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों को बाहर निकाला और तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग व पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक छह घरों में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर, बर्तन, नकदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो चुकी थी।

घटना में गंभीर रूप से झुलसे लोगों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायलों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही तरियानी छपरा थाना अध्यक्ष  पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुटे! पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से स्थिति को नियंत्रित कराया तथा आग बुझाने के कार्य में सहयोग किया।

घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं और प्रशासन से शीघ्र राहत एवं मुआवजे की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है तथा आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
नियमत: चलने वाली पुलिस के पीछे तो पूरा देश व संविधान खड़ा होता है परंतु अपराधी को सजा देना पुलिस का काम नहीं--- नवनीत कुमार झा

राजद नेता नवनीत कुमार झा ने कहा आज हमारे देश में एनकाउंटर के तमाम मामले शक के घेरे में 

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री झा ने बताया संविधान साफ कहता है कि आप इस तरह किसी को मार नहीं सकते 

शिवहर--  राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता, शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता नवनीत कुमार झा ने कहां है कि बिहार के भोजपुर जिले में भारत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर ने देश में पुलिस मुठभेड़ पर एक गंभीर बहस खड़ी कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि क्या पुलिस को यह हक है कि वह हथियारबंद व्यक्ति को सीधे जान ले ले ,मुठभेड़ कि इस प्रवृत्ति से कानून का राज्य स्थापित होता है या शासन का इकबाल कमजोर पड़ता है।

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता व सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता नवनीत कुमार झा ने कहा है कि मुठभेड़ से पहले पुलिस अपने नेटवर्क के जरिए सटीक जानकारी जुटाती है उसके बाद वरीय पदाधिकारी के लिखित आदेश के बाद कार्रवाई करती है या गोली चलती है। 

श्री झा ने स्पष्ट किया है कि अपराधी या आतंकी हमेशा कमजोर पिच पर खेलता है, नियमत: चलने वाली पुलिस के पीछे पूरा देश संविधान खड़ा होता है। एनकाउंटर कानून का राज्य स्थापित करने के लिए होता है ।पुलिस को समाज और व्यवस्था का संरक्षक माना जाता है, यही उसकी मुख्य भूमिका है। परंतु भारत भूषण तिवारी के आत्मसमर्पण करने के बाद निहत्थे व्यक्ति पर एनकाउंटर करना कहीं से न्याय प्रतीत नहीं हो रहा है।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व राष्ट्रीय जनता दल के नेता श्री झा ने कहा है कि एक समय चंबल के डकैतों के साथ पुलिस की खूब मुठभेड़ होती थी, उनको गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की बड़ी-बड़ी टुकड़ियां जाती थी। धर पकड़ के क्रम में डकैतों की तरफ से फायरिंग होती थी तब पुलिस भी आत्मरक्षा में गोली चलाती थी । भारत भूषण तिवारी मुठभेड़ को देख तो सभी तथ्यों का सूक्ष्म परीक्षण न्यायिक आयोग द्वारा किया जाएगा और वस्तु स्थिति सामने आ ही जाएगी।

उन्होंने कहा है कि आमतौर पर किसी भी छापे में हथियारबंद पुलिसकर्मी ही जाते हैं। बड़ी छापेमारी में एसटीएफ जैसे प्रशिक्षित बल को उतारा जाता है, 1980 के दशक में चंपारण में  के उन्मूलन के लिए ब्लैक पैंथर अभियान चलाया गया था।

उन्होंने कहा है कि प्रजातांत्रिक व्यवस्था में पुलिस का कामकाज पारदर्शी होना चाहिए ताकि लोग उसके द्वारा की गई कार्रवाइयों को संदेश की दृष्टि से ना देखें। भारत भूषण तिवारी के मामलों को लेकर उच्च स्तरीय जांच चल रही है। अपराधियों में भय होना चाहिए,अगर पुलिस पर हमला करेंगे तो मारे भी जाएंगे लेकिन निहत्थे को मौत के घाट सुलाना यह कहीं का न्याय नहीं है। नियमत: चलने वाली पुलिस के पीछे तो पूरा देश संविधान खड़ा होता है। परंतु अपराधी को सजा देना पुलिस का काम नहीं, यह माननीय न्यायालय का काम है।
मुहर्रम पर्व पर लोगों से मिलकर पर्व की महत्व को समझाते दिखें मुखिया, तरियानी सीओ एवं हिरम्मा थानाध्यक्ष

शिवहर --- हिरम्मा थानाध्यक्ष में में मुहर्रम पर्व पर लोगों से मिलकर उन्हें इमाम हुसैन की शहादत उनके बलिदान को याद करते हुए हिरौता दुम्मा पंचायत के मुखिया पंकज कुमार लोगों से मिलकर उन्हें आपसी भाईचारे एवं सौहार्द पूर्ण आपस में मिलकर मुहर्रम पर्व को मनाने का अपील करते हुए इमाम हुसैन की शहादत को नमन किया 
 साथ ही तरियानी अंचलाधिकारी रोहित कुमार व हिरम्मा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार द्वारा भी लोगों को लगातार शांतिपूर्ण माहौल में मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर अपिल किया जाता रहा है वहीं आज भी लोगों से मिलकर इमाम हुसैन की शहादत को नमन करते हुए मुहर्रम पर्व की महत्व को लोगों को समझाया गया 

वहीं आज मुहर्रम पर्व को देखते हुए शिवहर पुलिस अधीक्षक एवं शिवहर जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है 

साथ ही तरियानी अंचलाधिकारी रोहित कुमार व हिरम्मा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनी हुई है, ड्रोन के माध्यम से की जा रही है निगरानी , हुड़दंग मचाने वाले असमाजिक तत्वों को किसी भी तरह से बकसा नहीं जाएगा 

*शिवहर संवाददाता मो० दानिस ख़ान की रिपोर्ट*
समाजसेवी शिक्षक दिलीप कुमार सिंह. मुहर्रम अखाड़े में लाठी की कलाबाज़ी का प्रदर्शन कर दिया भाईचारे का संदेश

 सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर पर्व-त्योहार मनाएं और आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे की परंपरा को मजबूत करें।

शिवहर--  मुहर्रम पर्व के अवसर पर चमनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी शिक्षक दिलीप कुमार सिंह की पहल इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। रात्रि आयोजित मुहर्रम कार्यक्रम में उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मुहर्रम पर्व मनाया तथा सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया साथ ही उन्होंने लाठी भांजकर लोगों का उत्साह को बढ़ाया 

मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी समुदाय के लोग मिल-जुलकर पर्व-त्योहार मनाएं और आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारे की परंपरा को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है।

मुहर्रम के अवसर पर चमनपुर पंचायत के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचकर उन्होंने लोगों के साथ पर्व में सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने ताजिया समितियों एवं स्थानीय लोगों से मिलकर सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

मुखिया प्रतिनिधि की इस पहल की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों की ऐसी सहभागिता समाज में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करती है।

*भारतवर्ष लाइव न्यूज*
नयागांव पश्चिमी पंचायत के पूर्व मुखिया कल्लू बाबू के पुत्र अबू जरशैबान बने प्रखंड विकास पदाधिकारी

शिवहर/डुमरी कटसरी-प्रखंड क्षेत्र के नयागांव पश्चिमी पंचायत के पूर्व मुखिया कल्लू बाबू के पुत्र अबू जरशैबान बने प्रखंड विकास पदाधिकारी ।
अबू जरशैबान ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के बल पर बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया। 

उन्होंने इस परीक्षा में 910वीं रैंक प्राप्त की और BDO (प्रखंड विकास पदाधिकारी) के पद के लिए चयनित हुए। ज़िला शिवहर के नया गांव के स्वर्गीय कल्लू बाबू के पौत्र एवं पूर्व मुखिया गुड्डू बाबू के पुत्र 
अबू जरशैबान की प्रारंभिक शिक्षा सनशाइन प्रेप हाई स्कूल से हुई।

 बचपन से ही पढ़ाई के प्रति उनकी रुचि और मेहनत ने उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उच्च शिक्षा और इंजीनियरिंग के सपने को पूरा करने के लिए वे कोटा गए, जहां उन्होंने JEE Advanced की तैयारी की और सफलता प्राप्त कर IIT धनबाद में प्रवेश हासिल किया।

IIT धनबाद से शिक्षा पूरी करने के बाद अबू जरशैबान ने आदित्य बिड़ला ग्रुप में नौकरी शुरू की। लेकिन उनका लक्ष्य केवल नौकरी तक सीमित नहीं था। प्रशासनिक सेवा में जाने के अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दिया और दिल्ली जाकर Forum IAS, Vision IAS और Eduteria जैसे संस्थानों से UPSC और BPSC की तैयारी शुरू की।

लगातार अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया। उनकी मेहनत और धैर्य का परिणाम आखिरकार सफलता के रूप में सामने आया और उन्होंने BPSC 70वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए BDO पद हासिल किया।

अबू जरशैबान की इस उपलब्धि में उनके माता-पिता पिता श्री एम.डी. अशफाक और माता श्रीमती सजदा खातून का महत्वपूर्ण योगदान और प्रेरणा रही। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि सही लक्ष्य, निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।