खैरीघाट थाना क्षेत्र के लौकिहा निवासी भाजपा कार्यकर्ता अनुराग मिश्रा पर सोमवार रात करीब 11 बजे निमंत्रण से लौटते समय हमला करने का प्रयास किया गया। पीड़ित के अनुसार मक्का पुरवा चौराहे के पास कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से दौड़ा लिया, हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उनकी जान बच गई।