Bahraich- थाना फखरपुर क्षेत्र में घटित घटना के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी कैसरगंज धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव की बाइट...
दिनांक 21/22.08.2026 की रात्रि करीब 02:00 बजे जरिए कंट्रोल रूम 112 सूचना प्राप्त हुई की ग्राम गजाधरपुर थाना फखरपुर में स्थित बालाजी धर्म कांटा पर कुछ अज्ञात लोगों फायरिंग कर मारपीट कर रहे हैं । उक्त सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी कैसरगंज, प्रभारी निरीक्षक थाना फखरपुर मय पुलिस बल मौके पर पहुँच कर जांच किया गया तो ज्ञात हुआ कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लाठी-डंडे से मारपीट की गई है। मौके पर घायल प्रिंस मिश्रा जिसके बाये हाथ में चोट लगी है जो काटा बाबू का कार्य करता है उसका इलाज एवं मेडिकल जांच कराया गया तो डॉक्टर के अनुसार भी चोट किसी फायर फ़ार्म से होना नहीं पाया गया एवं किसी हार्ड एवं ब्लंट ऑब्जेक्ट्स से कारित किया जाना पाया गया । घटना के संबंध में जांच करने पर ज्ञात हुआ कि किसी पूर्व विवाद के परिणाम स्वरूप यह घटना कारित की गयी है । धर्म काटा संचालक वेद प्रकाश पाठक उर्फ रमन पाठक पुत्र राजेश पाठक निवासी अरई कला थाना फखरपुर जनपद बहराइच के द्वारा दी गई लिखित तहरीरी सूचना पर थाना फखरपुर पर समुचित धाराओं अभियोग पंजीकृत किया गया है । विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।