अररिया: चातर स्थित दो गाछी में डॉ. आंबेडकर संपर्क सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया
Araria, Araria | Apr 26, 2025 डॉ आंबेडकर संपर्क सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विशेष विकास शिविर का आयोजन लगातार अररिया जिला अंतर्गत चिन्हित महादलित टोला में किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी अनिल कुमार द्वारा सदर प्रखंड अररिया अंतर्गत ग्राम पंचायत चातर स्थित दो गाछी टोला वार्ड नंबर -01 में आयोजित विशेष विकास शिविर का निरीक्षण किया गया।