अररिया: अररिया के बुआड़ी बाद में मक्के के खेत में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Araria, Araria | Apr 26, 2025 अररिया जिले के बुआड़ी बाद वार्ड संख्या 07 में मक्के के खेत में एक पेड़ से लटके युवक के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान वार्ड संख्या 08 निवासी मोहम्मद साकिब के 20 वर्षीय बेटे मोहम्मद राजा के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई.