अररिया: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत टॉर्च टूर यात्रा का हाई स्कूल प्रांगण में आगमन, डीएम, एसपी सहित अधिकारी रहे मौजूद
Araria, Araria | Apr 26, 2025 खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2025 के तहत 04 से 16 मई 2025 तक बिहार के पटना, गया, भागलपुर, राजगीर एवं बेगूसराय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरण हेतु टार्च टूर (गाड़ी भ्रमण) यात्रा का आज हाई स्कूल अररिया में भव्य आगमन हुआ। टॉर्च टूर यात्रा सभी जिलों का दिनांक 14 अप्रैल, 2025 से भ्रमण कर रही है.