चूरू: अघोषित बिजली कटौती को लेकर चूरू सांसद राहुल कस्वां ने साधा सरकार पर निशाना, सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन की दी चेतावनी
Churu, Churu | Jul 18, 2024 क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को लेकर चूरू सांसद राहुल कस्वा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। सांसद ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिजली कटौती से प्रदेश की जनता त्रस्त, लेकिन सरकार झूठ बोलने में है मस्त! उन्होंने कहा कि चूरू लोकसभा क्षेत्र के साथ राजस्थान में प्रतिदिन अघोषित बिजली कटौती ने आमजन का जीवन दुश्वार है।