आबू रोड: आबूरोंड के महीखेड़ा में उद्यान विभाग ने निशुल्क सब्जी बीज का किया वितरण, ग्रामीणों में उत्साह का माहौल
आबूरोंड के ग्राम पंचायत महीखेड़ा में आज उद्यान विभाग द्वारा किसानों व ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सब्जियों के निशुल्क बीजों का वितरण किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न प्रकार की सब्जियों के बीज प्राप्त किए।कार्यक्रम के तहत विभागीय अधिकारियों व स्थानीय सहयोगियों ने लोगों को घर-घर सब्जी उत्पादन के लिए प्रेरित किया