हरदोई: कुंदोली गांव के पास खजांची टोला निवासी महिला से हुई लूट के मामले में एसपी ने दी विस्तृत जानकारी
Hardoi, Hardoi | May 14, 2024 शहर के खजांची टोला की रहने वाली सरिता गुप्ता पत्नी स्व. राजकुमार गुप्ता की सकतपुर गांव में रुद्रांश ज्वेलर्स के नाम से ज्वेलरी शॉप है।रोजाना की तरह सरिता गुप्ता अपने सहयोगी बाबूराम के साथ ई रिक्शा से अपनी शॉप खोलने जा रही थी रास्ते में दो लुटेरे ई रिक्शा पर सवार हो गए कुंदोली गांव के पास सुनसान जगह पाकर लुटेरों ने महिला के साथ लूट की।