हरदोई: मंडी परिसर में प्रेक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुई स्क्रूटनी प्रक्रिया, ज़िलाधिकारी भी रहे मौजूद
Hardoi, Hardoi | May 14, 2024 मंगलवार दोपहर मंडी परिसर में सम्बंधित सामान्य प्रेक्षकों की उपस्थित में हरदोई व मिश्रिख लोकसभा से सम्बंधित विभिन्न रिपोर्ट की स्क्रूटनी संपन्न हुई। हरदोई लोकसभा से सम्बंधित रिपोर्ट को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व मिश्रिख लोकसभा से सम्बंधित रिपोर्ट को मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने सम्बंधित प्रेक्षकों के समक्ष रखा।