हरदोई: कुंदरौली के पास दो युवक एक महिला से आभूषण और नकदी से भरा बैग लूटकर हुए फरार
Hardoi, Hardoi | May 14, 2024 शहर कोतवाली इलाके के कुंदरौली के पास मोहल्ल्ला खजांची टोला निवासी सरिता गुप्ता से ऑटो पर सवार दो युवकों ने ज्वैलरी व नकदी भरा बैग लूट लिया और बाइक से मौके से फरार हो गए।सरिता गुप्ता सकतपुर में ज्वैलरी की दुकान चलाती है वह रोज की भांति अपने सहयोगी बाबूराम के साथ ऑटो में बैठकर दुकान पर जा रही थी।मामले की सूचना पाकर एसपी,एएसपी,सीओ सिटी भी मौके पर पहुँचे।