हरदोई: इटारा रोड पर फांसी के फंदे से लटका मिला ऐंठा पुर गांव निवासी 19 वर्षीय युवक का शव
Hardoi, Hardoi | May 14, 2024 पिहानी कोतवाली के ऐंठा पुर गांव निवासी 19 वर्षीय अजय कुमार पुत्र अरुण कुमार इटारा रोड पर इरफान के ईंट-भट्टे पर मज़दूरी करता था।मंगलवार की सुबह ईंट-भट्टा ठेकेदार फिरोज़ ने देखा कि अजय का शव वहां से कुछ दूरी पर एक आम के पेड़ में फांसी पर लटका हुआ था। इसका पता होते ही वहां हड़कंप मच गया। तमाम लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।