हरदोई: शाहाबाद कस्बे में छत से गिरकर संजय नामक युवक हुआ गंभीर घायल, ज़िला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Hardoi, Hardoi | May 14, 2024 शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के शाहाबाद कस्बे के निवासी संजय पुत्र राधेश्याम छत पर किसी काम के लिए गए थे।अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरे।परिजनों द्वारा आनन फानन में घायल संजय को सीएचसी ले जाया गया जंहा उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे हरदोई के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।