करछना: करछना ग्राम पंचायत अधिकारी की कार्यशैली से नाराज भारतीय किसान यूनियन किसान महिला मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
प्रयागराज के यमुनानगर करछना ग्राम पंचायत अधिकारी की कार्यशैली से नाराज होकर भारतीय किसान यूनियन किसान महिला मोर्चा की टीम ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है,हालांकि खंड विकास अधिकारी की मौजूदगी ना होने पर उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया है,दरअसल ग्राम पंचायत अधिकारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया था,जिस पर कार्यवाई नहीं की गई है।