करछना: करछना में महिला के साथ अभद्रता करने वाले ब्लॉक कुर्मी पर कार्रवाई न होने पर भारतीय किसान यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन
करछना ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी सुधीर जय शेखर द्वारा तीन दिन पूर्व किसी कार्य को लेकर ब्लॉक पहुंची एक फरियादी महिला के साथ अभद्रता की गई थी। शिकायत होने पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। शुक्रवार सुबह 11 बजे करीब भारतीय किसान यूनियन की मंडल अध्यक्ष मंजू राज आदिवासी की अगुवाई में दर्जनों महिलाओं ने ब्लॉक परिसर के सामने धरना दिया।