करछना: सडवा गांव के सामने मां की अस्थि कलश प्रवाहित करने के बाद घर लौट रहे बाइक सवार को बस ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
मध्य प्रदेश के सिरमौर का रहने वाला एक व्यक्ति गुरुवार शाम को साथी को साथ लेकर मां की अस्थि कलश प्रवाहित करने के लिए प्रयागराज संगम आया था। घर लौटते समय कौंधियारा क्षेत्र के सडवा गांव के सामने बस ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस शव पोस्टमार्टम भेजते हुए घायल को एक अस्पताल में भर्ती कराया।