प्रतापगढ़: बिहार गंज पहुंचे आईजी जोन प्रयागराज, घटनास्थल का निरीक्षण कर घायलों के परिजनों से की मुलाकात
बिहार गंज पहुंचे आईजी जोन प्रयागराज अजय मिश्र ने मंगलवार दोपहर 1.30 बजे घायलों के परिजनों से मुलाकात किया और घटनास्थल का नीरीक्षण किया। उन्होंने घटना का खुलासा करने के लिए एसपी को निर्देश दिया । बता दे की सुबह बदमाशों ने मारपीट और फायरिंग के दौरान तीन लोगों को घायल कर दिया था और तीनों का उपचार चल रहा है।