अनूपपुर। गुरुवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे सोन सभागार में महाविद्यालय की छात्राओं के लिए लर्निंग लाइसेंस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया,कार्यक्रम में आरटीओ सुरेंद्र सिंह गौतम सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सुरक्षित वाहन संचालन के लिए जागरूक किया गया।