प्रतापगढ़: सिविल लाइन में कांग्रेस की मासिक बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों के पदग्रहण और संकल्प समारोह पर हुई चर्चा
जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के पदग्रहण और संकल्प समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा में उपनेता प्रतिपक्ष प्रमोद तिवारी शामिल होंगे। समारोह में पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर संगठन सृजन अभियान को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा। जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने गुरुवार शाम 4 बजे मासिक बैठक में इसकी जानकारी दी।