लालगंज: रानीबारी गांव के सिवान में भैंस चराने गए युवक की बज्रपात से हुई मौत, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
लालगंज थाना क्षेत्र के रानीबारी गांव के सिवान में भैंस चराने गए 23 वर्षीय संजय कुमार यादव की बज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर लालगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर रविवार देर रात करीब 9:30 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि संजय यादव प्रतिदिन की तरह गांव के सिवान में भैंस चराने के लिए गए थे कि यह हादसा हो गया।