लालगंज: गंभीरपुर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने ₹50,000 के इनामिया बदमाश को किया गिरफ्तार, कानूनी कार्रवाई के बाद भेजा जेल
आजमगढ़ जनपद में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह के एक सक्रिय सदस्य एवं 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गंभीरपुर थाना की पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को बिंद्रा बाजार स्थित पटेल ढाबा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है ।