धनौरा: मंडी धनौरा में शेरपुर चुंगी के पास डिलीवरी के दौरान महिला और नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस पहुंची
शेरपुर चुंगी के पास का है। एक निजी अस्पताल है। शनिवार रात लगभग 9,30 बजे क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी जसवीर सिंह की पत्नी आकांशा को प्रसव पीड़ा हुई थी। लिहाजा परिजनों ने उसे इस अस्पताल में भर्ती करा दिया था। परंतु प्रसव के दौरान आकांशा की मौत हो गई। गर्भ पर मौजूद नवजात की भी मौत हो चुकी थी। चिकित्सक का कहना था कि गर्भ में नवजात की मौत पहले ही हो चुकी थी।