धनौरा: गजरौला जूबिलेंट फैक्ट्री के पास घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की बाइक डिवाइडर से टकराई, हालत गंभीर
आपको बता दे की गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी राजीव अपनी बाइक लेकर अमरोहा किसी काम से जा रहा था। गजरौला हाईवे स्थित जुबिलेंट फैक्ट्री के पास पहुंचा तो उसकी बाइक घना कोहरा होने के कारण डिवाइडर से जा टकराई, जिसमें राजीव बुरी तरह घायल हो गया, सूचना पर पहुंची निजी एंबुलेंस ने घायल को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लोगों ने वीडियो किया वायरल।