धनौरा: गजरौला के चौपला पर डग्गामार वाहन चालक फिर सक्रिय, सवारी बैठाने को लेकर कई बार हो चुका है विवाद
आपको बता दे की गजरौला चौपला पर सवारी बैठाने को लेकर डग्गामार वाहन चालकों में कई बार मारपीट हो चुकी है। बावजूद इसके चौपला पर डग्गामार वाहन चालक सक्रिय होते नजर आ रहे हैं। शनिवार को लगभग 12:00 बजे सवारी बैठाने को लेकर फिर कहा सुनी हो गई, अधिकारियों का कहना है कि डग्गामार वाहन चालकों पर हमारे द्वारा लगातार कार्रवाई की जाती है।