धनौरा: अमरोहा के एसपी ने मंडी धनौरा और बछरायूं थाने का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
एसपी अमित आंनद ने शनिवार को थाने का निरीक्षण किया। अधीनस्थों को मिशन शक्ति के तहत अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को जागरूक करने का निर्देश दिया। महिला संबंधी शिकायतों एवं अपराधों पर प्राथमिकता से नकेल कसने का निर्देश दिया। अपराध रजिस्टर, माल मुकदमाती व लावारिस वाहनों का जल्द निस्तारण करने पर जोर दिया।