धनौरा: गजरौला चौपला पुलिस चौकी के पास भीख मांगने वाले किशोर ने नगर पालिका के कर्मचारियों को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
गजरौला दिखने में भिक्षुक जैसे प्रतीत हो रहे एक किशोर ने नगर पालिका के संविदा कर्मचारी के साथ मारपीट करके घायल करने का प्रयास किया, कर्मचारी ने किशोर को रोकने का प्रयास किया मगर किशोर अपनी हरकत से बाज नहीं आया। आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई। बता दें कि नगर क्षेत्र में भिक्षुकों की तादाद काफी संख्या में बढ़ रही है।