धनौरा: LIC में बीमा कराने के नाम पर लाखों की ठगी, पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने दी तहरीर, ग्रामीण पहुंचे चौपला चौकी
आपको बता दे की नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर कैच निवासी मोहम्मद फुरकान, मोहम्मद गुलफाम, अकबर, सोनम, नरगिस, मुस्तकीम का कहना है कि उनके और भी गांव के लोगों के साथ शमशेर ने एलआईसी में बीमा करने के नाम पर ठगी की है। जिसकी वजह से वह काफी परेशान है। उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने गजरौला चौपला चौकी पर हमारे खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है।