हमीरपुर: कुरारा क्षेत्र के शेखूपुर गांव में ससुराल पक्ष द्वारा दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
कुरारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नव विवाहिता ने ससुराल पक्ष की मांगों व प्रताड़ना से परेशान होकर मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की शादी को अभी तीन माह ही बीते थे। आत्महत्या की खबर सुनते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर व्याप्त है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।