हमीरपुर: बड़ागांव में एक सप्ताह से हैंडपंप खराब लोग पानी के लिए परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं ठीक कराया जा रहा हैंडपंप
बड़ागांव में रामबाबू के दरवाजे का हैंडपंप खराब होने से लोगों को एक हफ्ते से पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। शिकायत करने के बावजूद इसे दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। वहीं कुछ लोग मजबूरी में गांव निवासी ब्लाक प्रमुख जयनारायण सिंह यादव के आवास में लगे समरसेबल से पानी भरने को मजबूर हैं। लोगों ने इसे शीघ्र ठीक कराए जाने की मांग की थी।