हमीरपुर: ग्राम खैरी से थाना सिसोलर पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए तीन जुआरियों को किया गिरफ्तार
एसपी के निर्देशन मे अपराधियो के विरुद्ध जिले मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 17 मार्च को थाना सिसोलर पुलिस टीम द्वारा ग्राम खैरी निवासीगण युवराज, अमित कुमार, ओम प्रकाश अनुरागी को सार्वजनिक स्थान पर सरेआम 52 अदद ताश के पत्तो से जुंआ खेलते हुए कुल 1800 रुपए बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।