हमीरपुर: भभौरा गहतौली मार्ग का रेलवे गेट सोमवार को रहेगा बंद, सुबह चार बजे से शाम चार बजे तक होगा कार्य
यातायात सुरक्षा के तहत रेल पटरियों सहित गेट आदि का मरम्मत का कार्य किये जाने के कारण भभौरा से गहतौली एवं जलाला मार्ग पर बने गेट संख्या 39 को 18 मार्च को सुबह 4 बजे से शाम को 4 बजे तक पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहेगा। उन्होंने बताया कि इन गांवों में आने-जाने के लिए गेट संख्या 40 का उपयोग किया जा सकता है।