हमीरपुर: मुख्यालय के डिपो में नवांगतुक एआरएम ने लिया चार्ज के बाद डिपो के मुख्य पटलों का किया निरीक्षण।
दोहरी घाट से स्थानान्तरित होकर आए एआरएम राम प्रताप साहू ने रविचार को डिपो का कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान उन्होंने डिपो परिसर का निरीक्षण कर जगह-जगह हुए गड़ों को भरवाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही डिपो परिसर की साफ-सफाई रखने को कहा।सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम प्रताप साहू रविवार को डिपो आकर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद रोडवेज स्टाफ का परिचय लिया।