हमीरपुर: मौदहा नगर के कपसा मार्ग पर प्रधान प्रतिनिधि के साथ मारपीट व लूट की घटना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
मौदहा नगर के कपसा मार्ग पर प्रधान प्रतिनिधि के साथ हुई मारपीट व लूट की घटना को लेकर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र मौदहा के ग्राम टिकरी निवासी रामभरोसे ग्राम प्रतिनिधि है। 14 मार्च की शाम जब वह अपने चार पहिया वाहन से मौदहा से अपने गांव जा रहा था।