गया टाउन सीडी ब्लॉक: नगर निगम सफाईकर्मी मनीष मांझी हत्याकांड: एक साल बाद भी न्याय न मिलने से परिजनों का गुस्सा फूटा, गंभीर आरोप लगाए
गुरुवार को दोपहर 12 बजे शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के बैरागी अंदर मोहल्ला में नगर निगम के सफाईकर्मी मनीष मांझी की 3 अगस्त 2025 को गोली मारकर हुई हत्या के लगभग एक वर्ष पूरे होने को हैं। मृतक के परिजनों ने गुरुवार को पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए। मृतक की मां सुनीता देवी और पत्नी सलोनी कुमारी ने कहा कि अब तक उन्हें न्याय नहीं मिला है।