उतरौला: बलरामपुर उतरौला मार्ग पर श्रीदत्तगंज के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, बड़ी दुर्घटना टली
13 मार्च गुरुवार लगभग 10:00 बजे बलरामपुर उतरौला मार्ग पर श्री दत्तगंज के पास अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया, हालांकि व्यस्त मार्ग होने के बावजूद ट्रक के नीचे कोई नहीं आया जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई है। ट्रक पलटने से कुछ देर तक मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई जहां श्री दत्त गंज पुलिस मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया गया।