उतरौला: अपर पुलिस अधीक्षक ने उतरौला में त्यौहार के मद्देनज़र पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च
12 मार्च बुधवार 7 बजे अपर पुलिस अधीक्षक नम्रता श्रीवास्तव द्वारा थाना उतरौला क्षेत्र अंतर्गत भीड़ भाड़ वाले स्थानों,बाजरो,धार्मिक स्थलों,चौक चौराहा तथा संवेदनशील स्थानों पर पैदल गस्त फ्लैग मार्च व ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।गस्त के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों व्यापारियों एवं समुदाय के गण मान्य व्यक्तियों से संवाद स्थापित किया गया।