उतरौला: उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने रामपुर बनघुसरा स्थित विद्यालय में स्काउट रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
10 मार्च सोमवार 12 बजे उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने रामपुर बनघुसरा स्थित विद्यालय श्री राम तीर्थ चौधरी महाविद्यालय परिसर में भारत स्काउट गाइड विशेष परिचयात्मक शिविर के प्रवेश जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि भारत स्काउट गाइड हमें अनुशासन एवं सेवा का भाव सिखाता है जो हमारे जीवन में उत्प्रेरण का कार्य करती है।