उतरौला: रेहरा बाजार थाना पुलिस ने जालसाजी के मामले में चार लोगों को किया गिरफ्तार
11 मार्च मंगलवार 12:00 बजे थाना रेहरा बाजार पुलिस ने जलसा जी के मामले में चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वृद्ध व्यक्ति को घर निर्माण के लिए सरकारी लोन दिलवाने के नाम पर उसकी जमीन धोखाधड़ी से अपने नाम अनुबंध कराने एवं उसे ₹ 2 लाख देने देकर पुनः धमकी देकर ₹1 लाख वापस लेने के मामले में पुलिस द्वारा चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई है।