फुलवरिया: किशुन देव छापर में छठ घाट के पास पुलिस ने बाइक से 427 पीस देशी शराब किया जब्त, तस्कर चकमा देकर हुआ फरार
फुलवरिया थाना क्षेत्र के किशुन देव छापर में पुलिस ने कार्रवाई कर एक बाइक से 427 पीस बंटी बबली नमक देशी शराब को जब्त कर लिया। वहीं इस कार्रवाई में पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि पुलिस टीम की वाहन जांच कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली की बाइक से शराब लेकर एक व्यक्ति छठ घाट के पास रखने वाला है।