फुलवरिया: फुलवरिया क्षेत्र में 3 जगहों पर डूबने से हुई मौत के मामले में आश्रितों को मिली अनुग्रह अनुदान की राशि, CO ने दिया चेक
प्रखंड क्षेत्र के तीन जगहों पर बीते वर्ष डूबने से हुई मौत के मामले में मृतक के आश्रितों को चार चार लाख रुपए की अनुग्रह अनुदान राशि दे दी गई। गुरुवार को सीओ बीरबल बरुण कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में विधायक प्रतिनिधि प्रोफेसर अली अकबर अंसारी की मौजूदगी में तीनों आश्रितों को चार-चार लाख रुपए का चेक सौंपा। कायदा खातून,श्यामा खातून व पूनम देवी को चेक दिया गया।