फुलवरिया: फुलवरिया में कार्यकारी प्रमुख के नेतृत्व में योजनाओं पर हुई चर्चा, कोयलादेवा के राजस्व कर्मचारी के मनमानी पर भी उठा सवाल
प्रखंड सभागार फुलवरिया में गुरुवार को कार्यकारी प्रमुख प्रभावती देवी के नेतृत्व में पंचायत समिति के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों के साथ योजनाओं पर चर्चा को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें बीडीओ पूजा कुमारी, सीओ बीरबल बरुण कुमार, रेफरल अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर शाहिद नजमी आदि कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। लगभग 85 योजनाओं पर प्रस्ताव लाया गया।