फुलवरिया: बंशीबतरहा व जिन बाजार में श्रीपुर SHO ने कार्रवाई कर स्कार्पियो व बोलेरो से शराब किया जब्त, पति-पत्नी सहित 6 गिरफ्तार
श्रीपुर थाने के SHO पप्पू कुमार ने गुरुवार को अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर स्पार्कियों व बोलेरो से भारी मात्रा में शराब को जब्त कर लिया। शराब की कुल मात्रा 2326 पीस बताई जा रही है। गुरुवार की दोपहर जिन बाजार के पास की गई कार्रवाई में एक बोलेरो से शराब जब्त कर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया। बंशीबतरहा के पास कार्रवाई मे शराब जब्त कर चार को गिरफ्तार किया गया।