फुलवरिया: उजारपुर में बीती रात झोपड़ी नुमा घर में अचानक लगी आग से लाखों का हुआ नुकसान, घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे अंचल अधिकारी
फुलवरिया थाना क्षेत्र के उजारपुर में बीती रात एक झोपड़ी नुमा घर में अचानक आग लग गई। जिसमें रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, नगद रुपए, बाइक, साइकिल सहित कई सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निकांड की सूचना पर गुरुवार को सीओ बीरबल बरुण कुमार ने राजस्व कर्मचारी दीपक कुमार के साथ पहुंचकर मामले की जांच की ।